कश्मीर में मुठभेड़, बीएसएफ के 3 जवान शहीद (लीड-1)

श्रीनगर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सोमवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए। सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को भी मार गिराया।

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि माचिल सेक्टर में बीएसएफ और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में पांच अन्य जवान घायल हुए हैं।

अधिकारी ने कहा, “मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी भी मारा गया।”

घायलों में सीमा सुरक्षा बल के तीन जवान और दो सैनिक शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493