केली ब्रूक ने पूर्व प्रेमी की ‘कार दुर्घटना’ से तुलना की

लंदन, 8 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटिश मॉडल और अभिनेत्री केली ब्रूक ने अपने पूर्व प्रेमी डैनी सिप्रियानी की तुलना ‘कार दुर्घटना’ से की है।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रपट के मुताबिक, ब्रूक इन दिनों मार्शल आर्ट्स विशेषज्ञ जेरेमी पारिसी के साथ डेटिंग कर रही हैं। ब्रूक ने कहा कि सिप्रियानी एक ‘नाटक’ जैसे हैं।

ब्रूक ने पत्रिका ‘वीकेंड’ को बताया, “वह नाटक की तरह हैं। वह एक कार दुर्घटना जैसे हैं।”

केरी (36) कई अभिनेताओं और खिलाड़ियों के साथ डेटिंग कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने पारिसी के साथ अपने 18 महीने के रिश्ते को अपना अब तक का ‘सबसे अच्छा रिश्ता’ कहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493