बीबर गर्लफ्रेंड संग ले रहे छुट्टियों का मजा

लॉस एंजिलिस, 8 अगस्त (आईएएनएस)। गायक जस्टिन बीबर अपनी नग्नतापूर्ण तस्वीरें ऑनलाइन सामने आने के बाद अपनी ऑस्ट्रेलियाई गर्लफ्रेंड सहारा रे के साथ छुट्टियों का मजा ले रहे हैं। हवाई से उनकी और भी नग्नतापूर्ण तस्वीरें सामने आई हैं।

गायक ने इन तस्वीरों में सागर में साहसिक डुबकी लगाने के दौरान अपने सुगठित जिस्म का प्रदर्शन किया है।

‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेट पर आई नई तस्वीरों में गायक इस उष्णकटिबंधीय द्वीप की छोटी खाड़ी में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उछलकूद करते नजर आ रहे हैं।

अलबम ‘बेबी’ के गायक इसके अलावा अपनी टॉपलेस गर्लफ्रेंड के हाथ थामे हुए उसे समुद्र में खींचते नजर आ रहे हैं। बीबर पिछले हफ्ते से हवाई में ही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493