बुलंदशहर सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ, 9 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को बुलंदशहर सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी सहित उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार करने का दावा किया।

बुलंदशहर में बीते महीने एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया था।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने सोमवार देर रात ट्वीट कर राजस्थान गैंग के सरगना सलीम बावरिया की गिरफ्तारी के बारे में बताया।

अधिकारियों ने बताया कि उप्र पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने इस मामले में मुख्य आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। बावरिया से मिली जानकारी के आधार पर उसके दो सहयोगियों जुबैर और साजिद चमारिया को भी गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने घटना को लेकर सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी और इस पर स्थिति रिपोर्ट मांगी थी।

यह वारदात 29 जुलाई को बुलंदशहर के एनएच-91 पर हुई थी।

मेरठ के आईजी सुजित पांडे ने कहा कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद सलीम अपने दोनों सहयोगियों के साथ किठोर भाग गया और वहीं से ये तीनों अलग हो गए।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में इन्होंने राजमार्गो पर इस तरह के दो दर्जन से अधिक अपराध करने की बात कबूली है।

सामूहिक दुष्कर्म पीड़ितों ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज करवाने से पहले थोड़े और समय की मांग की है।

मां और बेटी को सोमवार को अपना बयान दर्ज कराना था, लेकिन लड़की की हालत ठीक नहीं होने की वजह से बयान रिकॉर्डिग का समय आगे बढ़ा दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493