इटानगर, 9 अगस्त (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कालिखो पुल मंगलवार को अपने निवास स्थान पर मृत पाए गए।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नबम तुकी का कहना है कि हो सकता है कि उन्होंने आत्महत्या की हो।
तुकी ने आईएएनएस को बताया, “उन्हें अपने कमरे में फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है।”
उन्होंने बताया, “सरकार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले की जांच कराएगी।”
dharmpath.com dharmpath