इंफाल, 9 अगस्त (आईएएनएस)। सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम के खिलाफ साल 2000 में अनशन शुरू करने वाली राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला ने मंगलवार को यहां एक अदालत में कहा कि वह अपना 16 साल पुराना अनशन तोड़ेंगी।
शर्मिला ने इंफाल पश्चिम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी से कहा कि वह संवाददाताओं से भी बात करना चाहती हैं।
इसके बाद अदालत ने उनसे कहा कि जमानत बांड भरने के बाद वह जो चाहे कर सकती हैं।
शर्मिला ने कई अन्य लोगों की ओर से अनशन नहीं तोड़ने की अपील खारिज कर दी।
सरकार ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है, क्योंकि इस फैसले से उन्हें उग्रवादियों से खतरे की आशंका है।
शर्मिला ने गत 26 जुलाई को अदालत में कहा था कि उन्होंने नौ अगस्त को अनशन तोड़ने की योजना बनाई है। वह चुनाव लड़ेंगी और शादी भी करेंगी।
dharmpath.com dharmpath