2018 में वाम मोर्चा को त्रिपुरा से उखाड़ फेंकेंगे : ममता

अगरतला, 9 अगस्त (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को यहां 2018 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में वाम मोर्चा को राज्य की सत्ता से उखाड़ फेंकने की शपथ ली है।

विवेकानंद स्टेडियम में जनसमूह को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, “मैं बार-बार त्रिपुरा आऊंगी और मेरी पूरी पार्टी मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की अगुवाई वाली वाम मोर्चा सरकार को हराने में पार्टी की त्रिपुरा इकाई का साथ देगी। पूरा बंगाल माकपा को सत्ता से बेदखल करने में जुट जाएगा।”

तृणमूल अध्यक्ष ने कहा, “त्रिपुरा में कोई उद्यम नहीं है। यहां अच्छे शैक्षणिक संस्थान और स्वास्थ्य केंद्र भी नहीं हैं। लाखों युवा बेरोजगार हैं। त्रिपुरा में अगर तृणमूल सत्ता में आएगी, तो सब कुछ बदल जाएगा।”

पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं, भत्तों और परियोजनाओं का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि माकपा केवल उनके खिलाफ साजिश रचना, जनता का धन लूटना और हिंसा फैलाना जानती है।

ममता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा केवल यह जानती है कि कैसे दंगे भड़काए जाते हैं, प्रचार किया जाता है और एजेंसियों को हमारे खिलाफ इस्तेमाल किया जाता है। हमें इन सभी चीजों का डर नहीं हैं, क्योंकि लोग हमारे साथ हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493