अगरतला, 9 अगस्त (आईएएनएस)। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कानून केंद्र सरकार के मुकाबले राज्यों को कमजोर करेगा। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने यह बात कही है।
सरकार ने सोमवार रात संवाददाताओं से यहां कहा, “जीएसटी राज्यों के अधिकार हथिया लेगा और केंद्र सरकार नई कर व्यवस्था में और अधिक शक्तिशाली हो जाएगी।”
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पोलित ब्यूरो सदस्य सरकार ने कहा कि जीएसटी के खिलाफ के साथ ही पक्ष में भी राय है।
उन्होंने कहा, “अधिकारी इसका हिसाब लगा रहे हैं। त्रिपुरा जैसे राज्य को इससे नुकसान होगा या लाभ होगा। मैं अभी इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “यह चिंता की बात है कि एक के बाद एक केंद्र सरकार राज्यों का अधिकार ले रही है। हमारे शासन का संघीय ढांचा हर हाल में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए होना चाहिए।”
जीएसटी पर राज्यसभा में पिछले हफ्ते पारित संशोधनों को लोकसभा ने सोमवार को पारित कर दिया।
dharmpath.com dharmpath