रांची, 9 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड पुलिस ने सोमवार को धनबाद जिले में नक्सलियों के ठिकाने से चार बारूदी सुरंग सहित चार हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, रांची से 200 किलोमीटर दूर स्थित माडैडीह के जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों के ठिकाने से चार बारूदी सुरंग, दो पिस्तौल, दो राइफल्स और जिंदा कारतूस बरामद हुए। यह तलाशी अभियान धनबाद जिले के तोपचाची पुलिस थानांतर्गत चलाया गया।
नक्सली राज्य के 24 जिलों में से 18 जिलों में सक्रिय हैं।
dharmpath.com dharmpath