उप्र के स्कूल में राष्ट्रगान पर प्रतिबंध दुर्भाग्यपूर्ण : मंत्री

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के एक स्कूल प्रबंधन द्वारा राष्ट्रगान पर प्रतिबंध लगाने का मामला ‘बेहद गंभीर’ व ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है।

मुद्दे को लोकसभा में शून्य काल के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद किरीट सोमैया ने उठाया। उन्होंने कहा कि एक स्कूल में राष्ट्रगान गाने पर प्रतिबंध गंभीर मामला है और उन्होंने इस पर सरकार से जवाब मांगा।

उत्तर प्रदेश के भाजपा सदस्यों ने मांग का समर्थन किया।

सदस्यों की मांग पर अपने जवाब में केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री एस.एस.अहलूवालिया ने कहा, “सदस्यों ने जो मुद्दा उठाया है, वह बेहद गंभीर है और यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।”

उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे से संबंधित मंत्री को अवगत कराएंगे।

यह मामला तब प्रकाश में आया, जब इलाहाबाद के बोघरा में एमए कॉन्वेंट स्कूल के प्राचार्य व सात शिक्षकों ने प्रबंधन द्वारा राष्ट्रगान गाने पर पाबंदी लगाने के विरोध में स्कूल से इस्तीफा दे दिया।

स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493