तृणमूल ने जीएसटी विधेयक पारित करने में मदद की : ममता

अगरतला, 9 अगस्त (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि उनकी पार्टी ने संसद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक पास करने में मदद की।

ममता ने अगरतला में एक जनसभा में कहा, “हमने संसद में जीएसटी विधेयक पास करने में मदद की। कई पार्टियां ऐसा करने में नाकाम रहीं।”

ममता ने कहा, “हमने दिखा दिया कि किसी महत्वपूर्ण विधेयक को कैसे पारित कराया जाता है। मेरे वित्तमंत्री अमित मित्रा जीएसटी समिति (राज्य वित्त मंत्रियों की) के अध्यक्ष थे।”

मित्रा जीएसटी विधेयक के विवरण पर काम करने वाली राज्य के वित्त मंत्रियों की अधिकार प्राप्त समिति के अध्यक्ष थे। विधेयक पिछले सप्ताह राज्यसभा में पारित किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493