मैनचेस्टर, 10 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी ने मंगलवार को इंग्लैंड के लिए खेलने वाले डिफेंडर जॉन स्टोन्स के साथ करार की घोषणा की।
यह करार 6.16 करोड़ डॉलर में हुआ है। इससे पहले वह एवर्टन के लिए खेल रहे थे।
22 साल के स्टोन्स ने सिटी के साथ छह सीजन के लिए करार किया है।
स्टोन्स ने कहा, “यह एक महत्वाकांक्षी क्लब है और फिर पेप गुआर्डियोला जैसे मैनेजर हैं। इसलिए मैं इस करार को ना नहीं कह सका।”
dharmpath.com dharmpath