उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा कड़ी

देहरादून, 10 अगस्त (आईएएनएस)। देश में स्वतंत्रता दिवस से पहले ही उत्तराखंड के कई सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया एजेंसियों के हवाले से हालांकि राज्य में किसी प्रकार के आतंकवादी हमले की सूचना नहीं मिली है, पर इस साल की शुरुआत में रुड़की से इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चार समर्थकों की गिरफ्तारी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।

एक खुफिया अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी से पूछताछ के दौरान इसका खुलासा किया है कि उन्होंने ‘एक खास अभियान’ के लिए हरिद्वार, देहरादून और रुड़की में रेकी की थी।

इसके बाद से उत्तराखंड में पुलिस, पुलिस खुफिया एजेंसियां और सुरक्षाकर्मी सतर्क हो गए हैं। मॉल, बाजारों, बस तथा रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

सरकारी कार्यालयों तथा इमारतों में भी एहतियात के तौर पर सुरक्षा मजबूत बनाई गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493