तिरुवनंतपुरम, 10 अगस्त (आईएएनएस)। रोमानिया के एक नागरिक को सनसनीखेज एसबीआई एटीएम बूथ लूट मामले में मुंबई में गिरफ्तार किया गया है। उसने अपने रोमानियाई गिरोह का हिस्सा होने की बात कबूल की है।
गेब्रियल मरियन को मंगलवार रात मुंबई में हिरासत में लिया गया। उसने बोगदीन फ्लोरियन और क्रिश्चियन विक्टर नामक दो अन्य के अपराध में शामिल होने की बात कही है। चौथे व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।
मुंबई पुलिस ने मरियन को स्टेशन प्लाजा एटीएम से पैसे निकालते वक्त हिरासत में लिया। जिसे बाद में केरल पुलिस को सौंप दिया गया।
मरियन के यहां बुधवार या गुरुवार को पहुंचने की संभावना है।
समझा जाता है कि अपराधी ने इस लूट की घटना को अपने दोस्तों के साथ केरल की राजधानी में पिछले महीने दो सप्ताह रहने के दौरान अंजाम दिया था।
ऐसा माना जाता है कि वे कोवलम के समुद्र तटीय इलाके में ठहरे थे।
उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक के कियोस्क में इलेक्ट्रानिक उपकरण रखा था, जिससे उन्हें एटीएम से पैसा निकालने वाले कार्डधारकों की जानकारी पाने में मदद मिली।
चुराए हुए आंकड़ों के जरिए गिरोह ने मुंबई से पैसे निकाले।
कुछ कार्डधारकों को रविवार को एसएमएस से अपने खाते से पैसे निकालने की सूचना मिली।
इसके बाद करीब 50 लोगों ने पुलिस से शिकायत की। इससे बैंक के उपभोक्ताओं को लगभग 2.50 लाख रुपए का नुकसान हुआ।
जब अधिकारियों ने सीसीटीवी फूटेज की जांच की तो उन्होंने देखा कि दो विदेशी एसबीआई एटीएम के अंदर ‘स्मोक अलार्म’ पर काम कर रहे हैं।
तब पुलिस ने उनके होटल से उनकी जानकारी जुटाई।
पुलिस ने उन सभी लोगों से जो इस एटीएम कियोस्क का इस्तेमाल करते हैं, से आग्रह किया है कि वे अपना पिन बदल लें। साथ ही, सभी बैंकों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि वे देख लें कि उनके कियोस्क से कोई बाहरी उपकरण तो नहीं जुड़ा हुआ है।
dharmpath.com dharmpath