इस्लामाबाद, 10 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने पंजाब प्रांत में भारत से लगी सीमा पर संभावित हमले की एक चेतावनी जारी की है।
पाकिस्तान के राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी प्राधिकरण ने मंगलवार को पंजाब के गृह सचिव को लिखे पत्र में कहा, “कथित रूप से तहरीक-ए-तालिबान, फजल उल्ला गुट 13,14, या 15 अगस्त को लाहौर में वाघा सीमा या कसूर में गंडा सिंह सीमा पर परेड को निशाना बनाने की योजना बना रहा है।”
यह भी कहा गया कि सीमा पर हमले को अंजाम देने के लिए दो आत्मघाती हमलावर भेजे गए हैं।
एक बयान जारी कर कहा गया है, “किसी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए अत्यधिक सतर्कता बरतने और सुरक्षा के कड़े उपाय करने के सुझाव दिए गए हैं।”
देश के स्वतंत्रता दिवस, 14 अगस्त के मद्देनजर पाकिस्तान में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ बुधवार को एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
दैनिक समाचार पत्र डॉन से बैठक के बारे में बातचीत क रते हुए एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि शीर्ष अधिकारियों के साथ बिन्दुवार चर्चा होने की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath