मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। पेशेवर नेटवर्किं ग वेबसाइट ने बुधवार को एशिया पैसिफिक क्षेत्र में अपने प्रयोक्ता की संख्या बढ़कर 10 करोड़ पहुंच जाने की घोषणा की, जिसमें से 3.7 करोड़ प्रयोक्ता भारत से हैं, जो इस क्षेत्र का सबसे बड़ा बाजार है।
कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि वैश्विक रूप से भारत उनका दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।
लिंक्डइन ने महज दो सालों में इस क्षेत्र में अपने सदस्यों की संख्या 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ कर ली है। यह लिंक्डन के कुल प्रयोक्ताओं की संख्या का 22 फीसदी है। लिंक्डइन के कुल 45 करोड़ प्रयोक्ता हैं।
कंपनी के प्रबंध निदेशक (एशिया पैसिफिक और जापान) ओलिवियर लेग्रैंड ने एक बयान जारी कर बताया, “इस पैमाने पर, लिंक्डइन अब अपने सदस्यों को आर्थिक अवसरों से जोड़ने में अधिक मजबूत स्थिति में है, चाहे वो नई नौकरी हो, या प्रमोशन या अन्य व्यापार अवसर।”
लिंक्डइन के चीन में 2.3 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं और ऑस्ट्रेलिया में 80 लाख सदस्य हैं।
लिंक्डइन के समूचे दक्षिणपूर्व एशिया में सदस्यों की संख्या भी बढ़ी है, जिसमें इंडोनेशिया में 1.8 करोड़, फिलीपींस में 40 लाख, मलेशिया में 30 लाख और सिंगापुर में 10 लाख सदस्य शामिल हैं।
लिंक्डइन पर घरेलू कंपनियों में टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज, विप्रो और इंफोसिस के सबसे ज्यादा कर्मी है। अन्य शीर्ष पांच कंपनियों में लिंक्डइन, आईबीएम और कोगनिजेंट शामिल है।
dharmpath.com dharmpath