दसवां राष्ट्रीय मीडिया संवाद आयोजित होगा कान्हा में : विकास का माडल रहेगा विषय

photo(भोपाल)-मप्र में स्थित कान्हा राष्ट्रीय अभ्यारण्य में विकास का माडल विषय पर दसवां राष्ट्रीय मीडिया संवाद आयोजित किया जाएगा .विकास के माडल विषय पर देश के प्रख्यात वक्ता ,बुद्धिजीवी एवं सामजिक कार्यकर्ता शामिल होंगें . 

इस संवाद में शामिल होने वालों में सर्वोच्च न्यायलय के वकील प्रशांत भूषण, खेती के मामलों के जन पैरवीकार देविंदर शर्मा, सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वार्यमेंट के ​उपनिदेशक चंद्रभूषण, जैसलमेर के रामगढ़ गांव में रहने वाले किसान चतरसिंह जाम और पर्यावरणीय मुद्दों पर जमीनी काम करने वाले राजस्थान के ही लक्ष्मण सिंह हैं। इसके अलावा संवाद की इस प्रक्रिया में संपादकों और वरिष्ठ पत्रकारों का एक बड़ा समूह शामिल है.

13 अगस्त से १५ अगस्त तक चलने वाले इस संवाद कार्यक्रम में पर्यावरण एवं विकास की अवधारणा विषयों पर परिचर्चा आयोजित की जायेगी.विकास संवाद स्वयं सेवी संस्था द्वारा इस कार्यक्रम में पत्रकारों का एक दल भी शामिल हो रहा है .

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493