दुश्मन की योजना विफल करने को काम कर रही खुफिया एजेंसी : शरीफ

इस्लामाबाद, 10 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि देश के दुश्मनों की योजनाओं को विफल करने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियां दिन और रात काम कर रही हैं।

उपद्रवग्रस्त बलूचिस्तान प्रांत में भयानक आतंकवादी हमले के दो दिनों के बाद शरीफ का यह बयान आया है। हमले में 70 लोग मारे गए थे।

नेशनल असेंबली को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा कि आतंकवाद के खतरे को दूर करने के लिए पाकिस्तान की सेना और राजनीतिक नेतृत्व के बीच सहमति है।

उन्होंने कहा कि क्वे टा हमले के पीछे वही मानसिकता थी जो पहले हुए अनेक आतंकी हमलों में पाकिस्तानियों को निशाना बनाने के लिए रही थी।

प्रधानमंत्री ने कहा, “यह घटना (क्वे टा हमला) पूरी तरह नियोजित थी। इस तरह की एक मानसिकता देश में खास तौर पर बलूचिस्तान में शांति नहीं चाहती है। हम इन सभी चुनौतियों से निपट लेंगे।”

शरीफ ने आगे कहा कि जर्ब-ए-अज्ब अभियान आम सहमति से एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है जिसे किसी भी कीमत पर पूरा किया जाएगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री निवास में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक हुई थी जिसमें राष्ट्रीय कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने की।

बैठक में सेना के प्रमुख रहील शरीफ, इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई)के महानिदेशक, ले.जनरल रिजवान अख्तर, वित्त मंत्री इशाक डार और गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान अपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493