दुनिया की कोई ताकत कश्मीर को भारत से अलग नहीं कर सकती : राजनाथ

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। कश्मीर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की टिप्पणी की भर्त्सना करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि दुनिया की कोई ताकत कश्मीर को भारत से अलग नहीं कर सकती।

राज्यसभा में कश्मीर के मौजूदा हालात पर चर्चा का जवाब देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, “कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। दुनिया की कोई ताकत इसे भारत से अलग नहीं कर सकती।”

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के साथ वार्ता कश्मीर पर नहीं, बल्कि पाक के कब्जे वाली कश्मीर मुद्दे को लेकर होगी।”

उन्होंने कहा कि कश्मीर में कुछ लोगों द्वारा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारों को भारतीय सरजमीं पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493