वेस्ट ब्रोमविच (इंग्लैंड), 10 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली डायनामोज इंग्लिश प्रीमियर क्लब वेस्ट ब्रोमविच अल्बियोन के खिलाफ तीन सितंबर को एक दोस्ताना मैच खेलेगा।
फ्रेंचाइजी ने बुधवार को इस बात की घोषणा की।
इस मौके पर डायनामोज के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने एक बयान में कहा, “यह दिल्ली डायनामोज के लिए गर्व की बात है। यह भारत का पहला ऐसा क्लब है जो प्रीमियर लीग क्लब के साथ कोई मैच खेलेगा। इसके साथ ही फुटबाल के जन्मस्थान पर खेलने वाला पहला आईएसएल क्लब भी बन जाएगा।”
उन्होंने कहा, “यह मैच इंग्लैंड में रहने वाले एशियाई समुदाय के बीच पहुंचेगा, खासकर बर्मिघम में। वेस्ट ब्रोमविच, दिल्ली डायनामोज का दोस्ताना क्लब है और हम इस साथ को निकट भविष्य में बनाए रखेंगे।”
dharmpath.com dharmpath