नोबेल मैमोरियल क्विज का आगाज

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। द स्वीडन इंडिया मैमोरियल क्विज 2016 के पहले क्वालिफाइंग राउंड का आयोजन इंदौर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट (आईआईएम) में 10 अगस्त से शुरू हो गया। राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भारत के ग्यारह शहरों में किया जाएगा और ग्राण्ड फिनाले का आयोजन नोबल मैमोरियल वीक के दौरान 7 अक्टूबर 2016 को दिल्ली में होगा।

नोबल मैमोरियल क्विज प्रतियोगिता स्वीडन-इण्डिया नोबेल मैमोरियल वीक का एक हिस्सा है जो इस साल अपना 10 वां संस्करण मना रहा है।

स्वीडन इण्डिया नोबेल मैमोरियल क्विज में प्रतिष्ठित कॉलेजों और संस्थानों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। यह प्रख्यात क्विज सभी विद्यार्थियों के लिए खुली है। सभी अंडर-ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थी तीन की टीम में अपने कॉलेज का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

क्विज के राष्ट्रीय विजेताओं को सभी खर्चो के भुगतान पर स्वीडन के दौरे का मौका मिलेगा, जहां वे साझेदार कम्पनियों के मुख्यालयों, स्वीडिश विश्वविद्यालयों एवं नोबेल म्युजियम का दौरा कर सकेंगे।

मास्टरमाइंड सेमी-फाइनलिस्ट तथा कौन बनेगा करोड़पति के कन्टेन्ट एडिटर कुनाल सावरकर प्रतियोगिता के लिए क्विज मास्टर होंगे।

द स्वीडन इण्डिया नोबेल मैमोरियल वीक 2016 के दौरान विद्यार्थियों के लिए सेमिनारों, पैनल चर्चाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ये कार्यक्रम मुम्बई, पुणे, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, कोलकाता, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, इन्दौर और नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।

द स्वीडर इण्डिया नोबेल मैमोरियल वीक का आयोजन नई दिल्ली में स्वीडन दूतावास के द्वारा भारत में मौजूद अग्रणी स्वीडिश कम्पनियों के सहयोग से किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493