एवर्टन से जड़े वेल्स के कप्तान विलियम्स

लंदन, 11 अगस्त (आईएएनएस)। वेल्स फुटबाल टीम केक कप्तान एश्ले विलियम्स ने इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब एवर्टन के साथ करार कर लिया है।

इससे पहले विलियम्स एवर्टन के प्रतिद्वंद्वी क्लब स्वानसी सिटी के लिए खेल रहे थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एवर्टन के हवाले से लिखा है, “मैं नई चुनौती चाह रहा था और इसी कराण मैंने एवर्टन के साथ करार किया। मैं यहां आकर खुश हूं।”

विलियम्स ने कहा कि एवर्टन एक शानदार क्लब है और इसके बाद एक ऐसा मैनेजर है जो फुटबाल जगत का दिग्गज है। वह क्लब को सही दिशा में लेकर जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493