रियो ओलम्पिक : मेजबान ब्राजील का परचम लहरा रहीं महिलाएं

ब्राजील अब तक रियो ओलम्पिक में एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल कर सका है और पदक तालिका में 17वें स्थान पर है।

ब्राजील को उसका एकमात्र स्वर्ण पदक जूडो स्पर्धा के महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग में रफाएला सिल्वा ने दिलाया है। वहीं पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अलमेइडा वू फेलिप ने रजत पदक हासिल किया है।

स्पर्धाओं में भी ब्राजीलियाई महिला एथलीटों ने काफी अच्छे परिणाम दिए हैं। हाल ही में ब्राजील की महिला फुटबाल टीम ने स्वीडन को 5-1 से मात दी।

ब्राजील की महिला वॉलीबॉल टीम भी अब तक दो मुकाबले जीत चुकी है। इसके अलावा ब्रजीलियाई महिला हैंडबॉल टीम ने भी काफी अच्छे परिणाम दिए हैं। हालांकि, पुरुष एथलीट भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन महिला एथलीट इस स्तर पर काफी आगे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493