मातृत्व लाभ संशोधन विधेयक राज्यसभा में पारित

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। राज्यसभा ने कामकाजी महिलाओं के मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह करने के लिए मातृत्व लाभ (संशोधन) विधेयक, 2016 को गुरुवार को पारित कर दिया।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने मातृत्व लाभ (संशोधन) विधेयक, 2016 पेश किया था।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दो बच्चों के लिए मातृत्व अवकाश 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह और दो से अधिक बच्चों के लिए 12 सप्ताह के मातृत्व अवकाश से संबंधित संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493