रियो ओलम्पिक में हुए 2000 से भी अधिक डोप टेस्ट

रियो डी जनेरियो, 12 अगस्त (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक में हिस्सा ले रहे एथलीटों के 2,000 से भी अधिक डोप टेस्ट हुए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के प्रवक्ता मार्क एड्म्स ने इस जानकारी की पुष्टि की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एडम्स ने गुरुवार को रियो ओलम्पिक के मुख्य प्रेस केंद्र में एक दैनिक ब्रीफिंग के दौरान इसकी जानकारी दी।

आईओसी प्रवक्ता ने हालांकि यह नहीं बताया कि अब तक कोई पॉजिटिव परिणाम आया या नहीं।

रूस के कई खिलाड़ियों के डोप टेस्ट में फेल होने के कारण यह रियो ओलम्पिक में एक अहम मुद्दा हो गया है। आईओसी ने इससे पहले घोषणा की थी कि ब्राजील के ओलम्पिक खेलों में 4,500 मूत्र परीक्षण और करीब 1,000 रक्त परीक्षण होंगे।

रियो को इस बार के ओलम्पिक खेलों की जिम्मेदारी दिए जाने पर आईओसी को किसी प्रकार का खेद तो नहीं है? इस बारे में पूछे जाने पर एडम्स ने कहा, “बिल्कुल नहीं। दक्षिण अमेरिका में ये पहले ओलम्पिक खेल हैं। हमारे लिए यह सच में काफी महत्वपूर्ण हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493