उप्र : वृंदावन के वात्सल्य ग्राम से 17 अगस्त को रवाना होगी रक्षासूत्र यात्रा

लखनऊ/वृंदावन, 12 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वृंदावन में स्थित वात्सल्य ग्राम के गुरुकुलम स्कूल से राष्ट्र रक्षासूत्र यात्रा 17 अगस्त को अटारी के बाघा बर्डर के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा में शामिल 25 बेटियां राष्ट्र रक्षा में समर्पित सैनिकों की कलाइयों पर राखियां बांधेंगी।

इस यात्रा को साध्वी ऋतम्भरा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। साध्वी ऋतम्भरा ने बताया कि वर्तमान में देश विषम परिस्थितियों से घिरा है। देश के सैनिक सीमा पर देश की रक्षा कर रहे हैं। देशवासियों का उनके प्रति भावनात्मक संबंध है।

उन्होंने कहा, “हम सभी की जिम्मेदारी है कि भावनात्मक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ²ष्टि से उनका साथ दें। ऐसी भावनाओं की अभिव्यक्ति का मौका कभी-कभी आता है। खून के रिश्ते तक हीं नहीं, बिना खून के रिश्ते देश के इन वीर सपूतों के लिए बहुत मायने रखते हैं।”

ज्ञात हो कि कारगिल युद्घ के समय यह राष्ट्र रक्षा सूत्र यात्रा वर्ष 1999 से वात्सल्य ग्राम की ओर से शुरु की गई थी।

स्कूल की प्रधानाचार्या प्रीति मेहरा के मुताबिक, महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि एवं साध्वी ऋतम्भरा की अध्यक्षता में एक समारोह के आयोजन की भी योजना है। इसमें वृंदावन, मथुरा और नौहझील के 35 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपनी राखियां राष्ट्रप्रहरियों को समर्पित करेंगी। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 17 अगस्त को राष्ट्र रक्षा सूत्र यात्रा बाघा बार्डर के लिए प्रस्थान करेगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493