फोर्ब्स की इस साल की तकनीकी क्षेत्र के 100 सबसे धनी व्यक्तियों में अमेरिकी और चीनी उद्यमियों ने अपना दबदबा बनाया है। इन 100 व्यक्तियों में अमेरिका के 51 और चीन के 24 तकनीकी संस्थापकों और निवेशकों ने अपनी जगह बनाई है।
सूची में संयुक्त धन 892 अरब डॉलर होने का अनुमान है, जो साल-दर-साल के आधार पर एक 6 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाता है।
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स तकनीक क्षेत्र में सबसे अमीर अरबपति और साथ ही लगभग 78 अरब डॉलर की आमदनी के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में काबिज हैं।
अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस 66.2 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। फेसबुक के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग 54 अरब डॉलर के साथ चौथे से बढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
चीन की ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अलीबाबा समूह के संस्थापक जैक मा ने 25.8 अरब डॉलर के साथ एशिया के सबसे अमीर तकनीकी क्षेत्र के अरबपति के रूप में अपने खिताब को बरकरार रखा है।
इंटरनेट मीडिया कंपनी टैंसेट के संस्थापक और सीईओ मा हुआतेंग के साथ दो चीनी दिग्गज व्यवसायी इस सूची में शीर्ष 10 में से केवल दो गैर अमेरिकी नागरिक हैं।
कुल मिलाकर चीन के 24 तकनीक उद्यमी इस सूची में शामिल हैं, जिनमें से मुख्य भूमि के 19, हांगकांग से तीन और ताइवान से दो उद्यमी शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath