गुवाहाटी, 13 अगस्त (आईएएनएस)। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में शनिवार सुबह दुर्घटनावश अचानक चली गोली से असम पुलिस बटालियन के एक जवान की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस ने कहा कि यह घटना गुवाहाटी से 250 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग जिले के रोंगबोंगवे पुलिस स्टेशन में हुई। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच की जा रही है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “रोंगबोंगवे पुलिस थाना के अंदर जवानों के बैरक में आकस्मिक गोलीबारी हुई। दो जवान घायल हो गए थे, जिनमें से एक को स्थानीय अस्पताल में चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया।”
उन्होंने कहा, “एक अन्य घायल जवान को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है।”
dharmpath.com dharmpath