चेन्नई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। प्रमुख फार्मास्यूटिकल कंपनी वॉकहार्ट लिमिटेड को वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 16.33 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल नियामकीय रपट में कंपनी ने कहा कि 30 जून, 2016 को खत्म हुई तिमाही में उसे 16.33 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ, जबकि पिछले साल इसी अवधि में उसे 31.44 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय बढ़कर 631.80 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 522 करोड़ रुपये थी।
dharmpath.com dharmpath