बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी राजेश्वर त्यागी ने बताया कि वह शुक्रवार की रात गश्त में थे, तभी सलेमपुर चौकी प्रभारी बहादुर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश गांव लच्छिमपुर रोड पर मोहन मीकिंस फैक्ट्री के पास किसी घटना को अंजाम देने को खड़े हैं, जिस पर पुलिस टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।
लेकिन पुलिस टीम ने उनकी साहब व बलपूर्वक घेराबंदी कर छह बदमाशों को मौके से दबोच लिया।
एसओ त्यागी के मुताबिक, पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को अपने नाम आस मोहम्मद, दिनेश, बच्चू व राजन, मुलायम सिंह तथा रवि बताए हैं। इनके कब्जे से चोरी की पांच बाइकें व चार तमंचा, चार जिंदा व दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
एसओ ने बताया कि बदमाश चोरी की बाइकों की नंबर प्लेट बदल देते हैं और चेचिस व इंजन नंबरों को भी खुर्द-बुर्द कर बेच देते थे। पकड़े गए सभी बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath