नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी रविवार को 70वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनका संबोधन शाम सात बजे बजे से आकाशवाणी के समूचे राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनल उसे टेलिकास्ट करेंगे।
यह संबोधन अंग्रेजी में होगा। उसके बाद उसका हिंदी संस्करण प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर अंग्रेजी और हिंदी में संबोधन के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय केंद्र क्षेत्रीय भाषाओं में इसे प्रसारित करेंगे। आकाशवाणी से क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद सम्बद्ध क्षेत्रीय नेटवर्को द्वारा रात आठ बजे से प्रसारित किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath