उप्र : निर्दयी मां ने जुड़वे संतान में से एक की हत्या कर दी

पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 22 दिन पूर्व उसे जुड़वा बच्चे पैदा हुए थे।

पुलिस के अनुसार, औराई थाने के कुरौना गांव निवासी जुड़वा बच्चों के पिता राजेंद्र गुप्ता की तरफ से 8 अगस्त को तहरीर दी गई थी, जिसमें कहा गया था कि 6 अगस्त को उसकी पत्नी जुड़वा बच्चों को लेकर दोपहर में सोई थी। एक बच्चे का किसी ने अपहरण कर लिया। बाद में औराई पुलिस ने विवेचना के बाद इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

इसके बाद राजेंद्र गुप्ता ने पुलिस को 9 अगस्त को जानकारी दी कि उसका बेटा एक गली में मृत पाया गया है, वह कपड़े में लिपटा मिला है। बेटे का शव उसके रिहायशी मकान से कुछ दूरी पर कूड़े के ढेर में मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद धारा में हत्या की घटना को जोड़कर जांच आगे बढ़ाई।

पुलिस ने जब मां राजकुमारी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने कबूल कर लिया कि उसी ने अपने मासूम की हत्या मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया। इसके पीछे उसने बेटे का हमेशा बीमार होना बताया।

राजकुमारी ने कबूल किया कि उसने खुद मासूम के मुंह में चड्ढी ठूंस दी। जब उसकी सांस बंद हो गई तो उसे गुदरी में लपेटकर कूड़े के ढेर पर डाल दिया। पुलिस ने महिला को बेटे की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493