रियो ओलम्पिक (बैडमिंटन) : पहली जीत के बाद भी मनु- सुमित बाहर

रियो डी जनेरियो, 14 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी ने रियो ओलम्पिक में बैडमिंटन के पुरुष एकल वर्ग में अपनी पहली जीत हासिल की है।

मनु और सुमित ने रियोसेंट्रो पवेलियन में खेले गए ग्रुप-डी मुकाबले में शनिवार को जापान के केनिची हायाकावा और हिरोयुकी एंडो को हराया।

सुमित और मनु ने 34 मिनट तक चले इस मैच में 23-21, 21-11 से जीत हासिल की।

इस जीत के बावजूद मनु और सुमित क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके।

प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष-2 टीमों को अंतिम-8 में प्रवेश मिला है जबकि मनु और सुमित अपने ग्रुप में अंतिम स्थान पर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493