रियो ओलम्पिक (100 मी.) : जमैका की एलिन थाम्पसन बनीं नई चैम्पियन

रियो डी जनेरियो, 14 अगस्त (आईएएनएस)। जमैका की एलिन थाम्पसन ने शनिवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रियो ओलम्पिक में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ का खिताब जीत लिया।

एलिन ने 10.71 सेकेंड में यह रेस पूरी की। अमेरिका की टोरी बोवी ने 10.83 सेकेंड के साथ रजत जीता जबकि लंदन ओलम्पिक में इस स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाली जमैका की शैली एन फ्रेजर प्राइस को कांस्य से संतोष करना पड़ा।

प्राइस ने बेहद निराशाजनक सीजन के बावजूद 10.86 सेकेंड समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जो उन जैसी महान एथलीट के लिए काबिलेतारीफ माना जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493