स्वीडिश शिक्षा मंत्री की इस्तीफे की घोषणा

ऐदा तय मात्रा से अधिक शराब पीकर गाड़ी चलाती हुईं पकड़ी गई हैं।

29 वर्षीया ऐदा उच्च शिक्षा मंत्री हैं और वह अपने माता-पिता के साथ पांच साल की उम्र में युद्धग्रस्त बाल्कन से भागकर बोस्निया के एक शरणार्थी के रूप में वर्ष 1992 में स्वीडन आई थीं।

ऐदा को जब डेनमार्क और स्वीडन को जोड़ने वाले पुल पर रोका गया, उस दौरान उन्होंने दो ग्लास वाइन पी रखी थी।

अगर उनके रक्त में अल्कोहल का स्तर प्रति लीटर 0.2 ग्राम मिलता है, तो उन्हें छह महीने के लिए जेल में भी रहना पड़ सकता है।

ऐदा ने स्टॉकहोम में सरकारी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, “यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी गलती है। मैं इसकी जिम्मेदारी लेती हूं। मैं घोषणा करती हूं कि मेरा इरादा अपने मंत्री पद से इस्तीफा देने का है।”

उन्होंने कहा, “मैं समझती हूं कि कई लोग मुझसे निराश हुए हैं। मैं खुद भी अपने आप से नाराज हूं और मैं इसके लिए गहरा अफसोस जताती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493