हैदराबाद, 14 अगस्त (आईएएनएस)। तेलंगाना में रविवार को एक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी में जुटीं एक शिक्षिका की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई तथा चार विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना रंगा रेड्डी जिले के कोदुरू मंडल के मेडीकोंडा गांव के सरकारी स्कूल की है।
शिक्षिका प्रभावती विद्यार्थियो के साथ स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की तैयारी में जुटे थे। वे ध्वजारोहण का अभ्यास कर रहे थे, तभी झंडे के लोहे के खंभे पर बिजली का तार गिरने से उन्हें जोरदार करंट लगा।
उन्हें बचाने की कोशिश में चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए विकाराबाद अस्पताल ले जाया गया है।
dharmpath.com dharmpath