नरही कांड में मुझे ही बनाया गया था निशाना : भाजपा विधायक

उन्होंने एक पूर्व मंत्री पर आरोप लगाया कि उनके इशारे पर पुलिस ने उन्हंे ही लक्ष्य बनाकर गोली चलाई थी। लेकिन, वह मेरे साथी विनोद राय को लग गई और उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हम गिरफ्तारी के डर से भागने वाले नहीं हैं। इस अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।

नरही थाने की पुलिस ने टेढ़वा के मठिया गांव में शुक्रवार को एक घर से पांच गाय व दो बछिया को पकड़ने के साथ ही मकान मालिक चंद्रमा यादव के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया था।

इसी का विरोध जताने विधायक उपेंद्र तिवारी समर्थकों के साथ नरही थाने पहुंच गए। विधायक का आरोप है कि चंद्रमा को फर्जी फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घर पर छापेमारी के दौरान चंद्रमा के परिजनों से भी पुलिस ने दुर्व्यवहार किया।

विधायक और नायब दरोगा पी.एन. उपाध्याय में बहस शुरू हो गई। इसके बाद विधायक ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष सहित दो दरोगा पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया था।

देर शाम पुलिस ने लाठीचार्ज और फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस कांड के बाद भाजपा विधायक गायब हो गए थे। शनिवार को प्रदेश सरकार ने बलिया के डीएम और एसपी को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया था।

अब सामने आए बीजेपी विधायक घायल दिखे। उनके सिर पर पट्टी बंधी थी और हाथ पर प्लास्टर चढ़ा था। उन्होंने मीडिया से कहा कि एक पशुपालक को पुलिस ने पूर्व मंत्री के इशारे पर पशु तस्कर घोषित कर दिया। जिस मवेशी को नरही पुलिस ने बरामद किया था, उसे वह संत कबीर नगर के मेले से खरीदकर लाए थे।

उन्होंने कहा कि इसकी पक्की रसीद भी दिखाई गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पुलिस के यह कहने पर कि रसीद देखने के बाद मवेशियों को छोड़ने की बात मान ली गई थी, विधायक ने कहा कि दुर्व्यवहार करने वाले दरोगा के खिलाफ कारवाई की मांग नहीं मानने के चलते धरना जारी रखा गया था।

पुलिस ने अचानक ही लाठी और फिर गोली चला दी। मुझे भी लाठियों से पीटा गया। विधायक ने एडीएम पर भी कार्रवाई की मांग की।

विधायक उपेंद्र तिवारी यह कहते हुए रो पड़े कि वह साथी विनोद राय के परिवार के साथ हैं। उनकी बेटियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए हर संभव काम करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493