नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने शासन की गुणवत्ता में नाटकीय ढंग से सुधार किया है।
देश की 70वीं वर्षगांट के मौके पर देशवासियों के संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को अस्पतालों में इलाज के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा प्रदान करने का फैसला लिया था।
राष्ट्रीय राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इसी तरह का बदलाव देश के 40 प्रमुख अस्पतालों में लाया गया है।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, बस केवल एक मिनट में रेलवे की 15 हजार टिकटें ऑनलाइन कट रही हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, “जब मैं सुराज (सुशासन) के बारे में बात करता हूं, तो इसका मतलब देश के हर नागरिक के जीवन में बदलाव लाना है।”
dharmpath.com dharmpath