भाषण में बलूचिस्तान के जिक्र पर कांग्रेस ने मोदी की आलोचना की

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए गए भाषण में बलूचिस्तान के जिक्र की कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने आलोचना करते हुए कहा है कि इससे पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का एक मौका मिलता है।

खुर्शीद ने समाचार चैनल टाइम्स नाउ से कहा, “बलूचिस्तान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से अलग है। हमें पीओके पर बोलने का पूरा अधिकार है, क्योंकि यह हमारा मामला है। बलूचिस्तान हमारा मामला नहीं है।”

पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का आंतरिक मामला है। जब सवाल एक संप्रभु राष्ट्र की है, तो हमें संयम बरतना चाहिए।

उन्होंने कहा, “क्या हम अपने देश में हो रहे अत्याचारों पर अमेरिका को बोलने की मंजूरी देंगे? क्या हमने अफ्रीका व यूरोप में हो रहे अत्याचारों पर चिंता जताई है?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493