कर्नाटक : राष्ट्रभक्ति के जोश के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

बेंगलुरू, 15 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक में उल्लास और देशभक्ति के जोश के साथ सोमवार को 70वां स्वाधीनता दिवस मनाया गया।

बेंगलुरू में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शहर के मध्य स्थित फील्ड मार्शल मानेकशॉ परेड मैदान में राष्ट्रध्वज फहराया, गारद और अन्य पलटनों का निरीक्षण किया।

महिलाओं और बच्चों समेत करीब 10 हजार लोग सिद्धारमैया के साथ राष्ट्रगान गाए।

इस अवसर पर परेड मैदान के ऊपर उड़ रहे सेना के एक हेलीकॉप्टर ने आसमान से पुष्प वर्षा की।

राज्य के अन्य हिस्सों से मिली रपटों के मुताबिक, कैबिनेट मंत्रियों और उपायुक्तों ने अपने-अपने जिला मुख्यालयों पर झंडोत्तोलन कि ए।

राज्य के स्कूलों-कॉलेजों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493