मेघालय में स्वतंत्रता दिवस की धूम

शिलांग, 15 अगस्त (आईएएनएस)। मेघायल में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की धूम है। मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने सोमवार को यहां राष्ट्रध्वज फहराकर 70वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।

पोलो मैदान में हजारों लोगों की भीड़ इस मौके पर परेड का गवाह रही। भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर ने परेड मैदान पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई।

संगमा ने सभी नागरिकों से अपनी सरकार को शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए सहयोग देने की अपील की, ताकि विकास योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू किया जा सके।

उन्होंने कहा कि सरकार ने उग्रवादी और आतंकवादी संगठनों के मुख्यधारा में लौटने के लिए एक अनुकूल वातावरण दिया है, ताकि वे अपनी आपराधिक गतिविधियों त्याग कर पुनर्वास योजना का लाभ ले सकें।

संगमा ने कहा, “राज्य सरकार ने अपने आंतरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए हैं, जिसके परिणास्वरूप हमारे व्यवसाय में बेहतर परिणाम और राज्य के विकास और समृद्धि के लिए शांति बहाली हुई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493