कुर्द सुरक्षा बलों ने आईएस के कब्जे से 9 गाव मुक्त कराए

एक सुरक्षा सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, “आईएस के ठिकानों पर भारी गोलाबारी और अमेरिका के नेतृत्व वाले हवाई हमलों के बाद कुर्द समूहों ने मोसुल के उत्तरपूर्व के एक गांव पर तड़के धावा बोला।”

सूत्र ने कहा, “आतंकवादियों ने जवाबी कार्रवाई में मोर्टार से गोले दागे, मशीनगनों से गोलीबारी की और सड़क किनारे बमों में विस्फोट किया और विस्फोटकों से भरी कारें उड़ा दी। लेकिन कुर्द लड़ाके अपने हथियारों से लैस वाहनों के साथ कम से कम नौ गांवों में घुसने में कामयाब हो गए।”

सूत्र ने कहा कि इस संघर्ष में अबतक आईएस के 47 लड़ाकों और तीन कुर्द सदस्यों की मौत हो गई। इसमें 15 कुर्द लड़ाके घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493