पणजी, 15 अगस्त (आईएएनएस)। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा अगले साल जनवरी महीने में भारत दौरे पर आ रहे हैं। गोवा के लिए पुर्तगाली वाणिज्य दूत रुई बासेरा ने यहां सोमवार को यह जानकारी दी।
पणजी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के इतर संवाददाताओं से बातचीत में बासेरा ने कहा, “पुर्तगाली प्रधानमंत्री अगले साल जनवरी महीने में भारत के दौरे पर आ रहे हैं। वह भारतीय-गोवा मूल के हैं। उनके यहां आने को लेकर एक वाणिज्य दूत के रूप में हम बहुत खुश हैं।”
अधिवक्ता से राजनेता बने एंटोनियो कोस्टा ने गत साल नवम्बर में गोवा के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला था। कोस्टा का संबंध पणजी से 35 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित मारगाव शहर से रहा है।
गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने पहले ही कहा है कि वह गोवा आने के लिए कोस्टा को औपचारिक रूप से निमंत्रण देंगे।
साल 1961 में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा मुक्त कराए जाने तक गोवा 451 वर्षो तक पुर्तगाल का उपनिवेश था। कई गोवावासियों के पास पुर्तगाली पासपोर्ट हैं।
dharmpath.com dharmpath