मप्र में बारिश के आसार

भोपाल, 17 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के विभिन्न स्थानों में बुधवार को हल्के बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।

राज्य में बुधवार को मानसून की सक्रियता कुछ कम है, आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं।

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई और बुंदेलखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में सामान्य से भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

राज्य में मौसम का बदलाव जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 25 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23.5 सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 33.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493