दिल्ली में सुबह बदली छाई

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह बदली छाई हुई है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज दिन में बदली छाई रहेगी। कुछ स्थानों पर शाम या दिन में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है।”

आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 76 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिल्ली में एक दिन पहले यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493