मप्र : बस-बोलेरो की टक्कर में 10 की मौत

डिंडोरी, 18 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व मनाने जा रहे एक परिवार की बोलेरो जीप की सामने से आ रही एक बस से टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। मरने वालों में माता-पिता और बेटा, तीनों शामिल हैं।

शहपुरा थाना के प्रभारी अनिल पटेल के अनुसार, गुरुवार को देवहरा का एक परिवार रक्षाबंधन में शामिल होने पिपरिया जा रहा था। शहपुरा थाना क्षेत्र में विपरीत दिशा से आ रही बस और बोलेरो के बीच रमपुरी के अंधे मोड़ पर जबरदस्त टक्कर हो गई।

पटेल ने बताया कि बोलेरो में 12 लोग सवार थे और वे निवास गांव के निवासी थे। इस हादसे में पवन सिंह (24), सरोज (19), बालचंद (45), बबीता (20), चमेली (40), नन्हे सिंह (59), भारत सिंह (20), दान सिंह (55), संतोष सिंह (24) व रितुराज (22) की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों का उपचार जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493