द्रमुक ने आयोजित किया कृत्रिम विधानसभा सत्र, पहुंची अदालत

चेन्नई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के निलंबित विधायकों ने शुक्रवार को तमिलनाडु सचिवालय की इमारत के बाहर एक कृत्रिम विधानसभा सत्र का आयोजन किया। पार्टी के 89 में से 80 विधायकों को एक सप्ताह के लिए सदन से निलंबन किया गया है।

विपक्ष के नेता और द्रमुक के कोषाध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने कृत्रिम सत्र में कहा कि विपक्षी पार्टी ने निलंबन के विरुद्ध अदालत में अपील की है और सोमवार को इस पर सुनवाई होगी।

करीब एक घंटे तक चले कृत्रिम सत्र में विपक्ष के उप नेता दुरईमुरुगन ने विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका निभाई।

तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष पी. धनपाल ने सदन में खराब व्यवहार के लिए बुधवार को द्रमुक विधायकों को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया था।

स्टालिन ने बाद में मीडिया से बातचीत में कहा कि कृत्रिम विधानसभा सत्र के आयोजन का मकसद सदन के भीतर की गतिविधियां दर्शाना था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493