श्रीनगर, 19 अगस्त (आईएएनएस)। कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कैंप पर किए गए हमले में कम से कम चार जवान घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि करनाह शहर में आतंकवादियों ने बीएसएफ के शिविर पर हमला कर दिया था, जिसके बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बल के बीच गोलीबारी हुई।
अधिकारी ने कहा, “गंभीर रूप से घायल दो जवानों को विमान के जरिए श्रीनगर ले जाया गया है।”
अंतिम खबर मिलने तक आतंकवादियों और बीएसएफ के जवानों के बीच मुठभेड़ जारी थी।
dharmpath.com dharmpath