रियो ओलम्पिक (बैडमिंटन) : मारिन से मिली हार, सिंधु को मिला रजत

रियो डी जनेरियो, 19 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन की कैरोलिना मारिन ने ब्राजील की मेजबानी में खेले जा रहे 31वें ओलम्पिक खेलों में शुक्रवार को महिला बैडमिंटन एकल वर्ग के मुकाबले में भारत की पी.वी. सिंधु को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सिंधु को रजत पदक मिला।

रियोसेंट्रो पवेलियन-4 में खेले गए फाइनल मुकाबले में मारिन ने सिंधु को 19-21, 21-12, 21-15 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

स्पेन की खिलाड़ी पहले गेम में सिंधु पर हावी थीं और उन्होंने 14-10 की बढ़त बना ली थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने वापसी करते हुए 27 मिनट में 21-19 से गेम अपने नाम किया।

लेकिन इसके बाद स्पेनिश खिलाड़ी ने लागातार दो गेम जीत स्वर्ण पदक हासिल किया।

दूसरे गेम में मारिन ने अच्छी शुरुआत की और 4-0 की बढ़त ले ली और इसके बाद आसानी से 21-12 से गेम अपने नाम कर मैच तीसरे गेम में ले गईं। यह गेम 22 मिनट तक चला।

तीसरे गेम में मारिन ने 21-15 से सिंधु को मात दी। यह गेम 31 मिनट चला।

सिंधु ओलम्पिक जैसे आयोजन में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाली पहली महिला एथलीट बन गई हैं। सिंधु ने विश्व चैम्पियनशिप में भी दो बार कांस्य जीता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493