सरकारी संवाद में नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण : राज्यवर्धन (लीड-1)

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा है कि त्वरित संचार एवं मल्टीमीडिया प्लेटफॉर्मो के वर्चस्व वाले मौजूदा मीडिया परिदृश्य में सरकारी संवाद के लिहाज से नागरिकों की सहभागिता और दोतरफा संचार की विशेष अहमियत है।

राठौर ने कहा, “सोशल मीडिया अधिकतम शासन पर अपना ध्यान केन्द्रित करने वाली सरकार में एक किफायती और प्रभावशाली साधन के रूप में उभर कर सामने आया है। इसकी ताकत और प्रभाव का उल्लेख करते हुए कर्नल राठौर ने कहा कि आज सोशल मीडिया पर व्यक्त की जाने वाली प्रतिक्रियाएं विश्व भर में विभिन्न देशों में होने वाली चर्चाओं और वाद-विवाद को नया रूप प्रदान कर रही हैं। उभरता परिदृश्य अन्य मीडिया प्लेटफॉर्मो पर भी हावी है।”

मंत्री ने शुक्रवार को यहां नेशनल मीडिया सेंटर में ‘सरकारी संचार के लिए फेसबुक के कारगर उपयोग’ पर आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए ये बातें कही।

उन्होंने कहा, “सरकार के सामने चुनौती यह है कि नागरिकों के साथ संवाद करने के लिए सही सामग्री एवं ज्ञान के साथ अपने दृष्टिकोण एवं रणनीति को किस तरह नए सिरे से अनुकूल बनाया जाए एवं दुरुस्त किया जाए, ताकि उन्हें सशक्त बनाया जा सके। गुणवत्ता एवं सटीक सूचनाओं की बढ़ती मांग और संचार के गतिशील माध्यम के रूप में सोशल मीडिया को ध्यान में रखते हुए यह खास अहमियत रखता है, क्योंकि इस पर महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में तत्काल धारणाएं बन जाती हैं।”

सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के 250 से भी अधिक अधिकारियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493